चैयरमेन श्री अख्तर हुसैन जी द्वारा 1994 से मेवात पब्लिक स्कूल संचालित किया जा रहा है, जो 2007 से माध्यमिक स्तर की मान्यता प्राप्त कर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चो को शिक्षित कर रहा है। जिसमें विधवा, अनाथ, निःसक्तजन व आर्थिक रूप से गरीब परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा एवं शिक्षा संबन्धित सामग्री दी जा रही है। उनके उत्थान और विकास के लिए चैयरमेन लगातार प्रयासरत हैं, जिसमें आज तक काफी बच्चे सरकारी, अर्द्ध-सरकारी नौकरी कर अपना अच्छा जीवनयापन कर रहे हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्र मे शिक्षा का व्यापक स्तर बढ़ा है, तथा लोगो की कार्यशैली जीवन स्तर मे बहुत अधिक सुधार हुआ है।
